
आमला। यूजीसी की नई गाइडलाइन के विरोध में सवर्ण समाज ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। करीब आधा सैकड़ा से अधिक लोग जनपद चौक से पीरमंजिल मुख्य मार्ग होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। रैली में महिलाओं ने भी भागीदारी की। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार विरोधी नारे लगाए और एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए यूजीसी के निर्णय को वापस लेने की मांग की। इसके बाद तहसील कार्यालय के सामने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
