नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को लेकर निकली जागरूकता रैली

सतना: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में सतना पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।इसी क्रम में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) गौरव पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे की उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। सभी से जीवनभर नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने, तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
बाँटे गए पंपलेट
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड, सतना से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो कोठी तिराहा से होकर पुनः पुलिस लाइन पहुंची। रैली के दौरान आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जनजागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय मनोज दीक्षित और आरआई देविका सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

MP में पटवारियों का 3 दिवसीय सामूहिक अवकाश शुरू, लगातार 5 दिन बंद रहेंगे तहसील कार्यालय

Thu Jul 16 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति, कैडर रिव्यू और सेवा संबंधी अपनी लंबित मांगों को लेकर पटवारी संघ ने बुधवार से तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है, जिसके तहत 15 से 17 जुलाई तक राज्यभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं. इस आंदोलन के तुरंत बाद […]

You May Like