सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की दर्दनाक मौत,अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सौसर: बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास सांवली गांव के पास नेशनल हाईवे टर्निंग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बुजुर्ग किसान की मौके पर ही मौत हो गई।अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
खेत जाते समय हुआ हादसा
​बताया जा रहा है कि ग्राम सांवली निवासी रामभाऊ हिवरकर 59 वर्ष बुधवार सुबह अपनी साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इस बीच हाईवे टर्निंग पर,किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रामभाऊ सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
​पुलिस ने शुरू की जांच
​हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सौसर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव की शिनाख्त रामभाऊ हिवरकर के रूप में की।
​सौसर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से सांवली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Next Post

नंदीग्राम में मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, विवादों के बीच पुलिस ऑब्जर्वर को तत्काल प्रभाव से हटाया: सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की कवायद

Wed Apr 22 , 2026
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने मंगलवार को एक नया आदेश जारी करते हुए नंदीग्राम के पुलिस ऑब्जर्वर हितेश चौधरी को हटाकर उनकी जगह अखिलेश […]

You May Like