पंचायत विभाग में पैसे की कमी नही ,आत्मनिर्भर बनें पंचायतें

खरगोन। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार को जिले के प्रवास पर रहे। दोपहर में राधाकुंज मांगलिक परिसर में आयोजित महते पंच- सरपंच सम्मेलन में शामिल होकर उन्होंने पंच- सरपंचों से संवाद किया। मंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि कोई भी पंचायत भवन विहिन न हो। इसके लिए 2026 तक सभी पंचायतों के खुल के भवन होने के साथ ही सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले। शत- प्रतिशत पौधरोपण हो। पंचायत विभाग में पैसे की कमी नही है, कमी है नैतिकता की। हम गांव के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो गांव का विकास होगा।

उन्होंने कहा कई मद में पंचायत की राशि जस की तस पड़ी है, जबकि क्षेत्र में विकास कार्यो की दरकार होती है। इस दौरान सांसद गजेंद्र पटेल, विधायक बालकृष्ण पाटीदार, राजकुमार मेव, सचिन बिरला, जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, अधिकारी- कर्मचारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

चितरंगी में बाढ़: सोन-गोपद उफान पर, 29 गांव में अलर्ट

Thu Jul 17 , 2025
सिंगरौली। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गये हैं। चितरंगी क्षेत्र के सोन एवं गोपद नदी का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गये हैं। प्रशासन ने सोनतराई अंचल के 29 गांव के लोगों को अलर्ट में रहने के […]

You May Like