दिल्ली धमाके की सूत्रधार डॉ. शाहीन को फांसी देने की मांग, हिन्दू महासभा कल से करेगी पदयात्रा

ग्वालियर:दिल्ली धमाके के मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन को फांसी दिये जाने की मांग तेज हो गयी है। ग्वालियर में हिन्दू महासभा और सकल हिन्दू समाज ने केन्द्र सरकार से आरोपी डॉक्टर शाहीन को फांसी की सजा देने की अपील की है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में हुआ धमाका एक सुनियोजित ‘‘आतंकी साजिश’’ थी उन्होंनें आरोप लगाया कि यह घटना पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा को रोकने का प्रयास था।

भारद्वाज ने कहा है कि इस आतंकी घटना में शामिल डॉ. शाहीन को, जिसने निर्दोष लोगों की जान ली। ऐसे देशद्रोही को फांसी की सजा मिलनी चाहिये।इसी मांग के समर्थन में और धीरेन्द्र शास्त्री की यात्रा को मजबूती देने के लिये ग्वालियर से वृंदावन तक एक सनातन धर्म यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा आगामी 14 नवम्बर को ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी।

यात्रा हनुमान मंदिर से सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी, जहां दिल्ली हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और डॉ. शाहीन को फांसी दिए जाने की मांग दोहराई जाएगी। इसके बाद यात्रा वृंदावन के लिए आगे बढ़ेगी। इस यात्रा में ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य, यादव, जाटव, कुर्मी, प्रजापति सहित सकल हिंदू समाज के सनातनी शामिल होंगे। विशेष रूप से साधु-संतों, महंतों और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े समाजसेवी भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

Next Post

राजस्व वसूली में पिछड़ने पर टीसी मनीष कुशवाह, प्रदीप दौहरे निलंबित, आशीष सोन का काटा 10 दिन का वेतन

Thu Nov 13 , 2025
ग्वालियर: राजस्व वसूली के कार्य में राजस्व कर संग्रहकों द्वारा लापरवाही बरतने पर राजस्व कर संग्रहक क्षेत्र क्रमांक 16 मनीष कुशवाह एवं राजस्व कर संग्रहक क्षेत्र क्रमांक 03 प्रदीप दौहरे को निलंबित एवं राजस्व कर संग्रहक क्षेत्र क्रमांक 17 आशीष सोन की 10 दिवस का वेतन काटने के आदेश दिए […]

You May Like