अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शेखर ने ग्वालियर स्थित तीनों वाहिनियों का किया भ्रमण

ग्वालियर: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर ने एसएएफ की ग्वालियर स्थित सेकेंड बटालियन, 13 बटालियन एवं 14 बटालियन का भ्रमण किया। उन्होंने सेकेंड बटालियन में दिशा लर्निंग सेंटर बैंड कार्यालय, सेनानी कार्यालय एवं 14 बटालियन के दिशा लर्निंग सेंटर तथा सेनानी कार्यालय भ्रमण कर पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना तथा बटालियनो के कमाण्डेंट के साथ दिशा लर्निंग सेंटरों पर चर्चा की।

एडीजी चंचल शेखर ने वहां अध्ययन कर रहे पुलिस परिवारों के बच्चों से बात की औऱ प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल होने हेतु आवश्यक टिप्स दिए तथा उनके लिए आधुनिक सुविधा जुटाने के निर्देश दिये।

Next Post

संतों की भूख हड़ताल टूटी, आंदोलन जारी रखने पर निर्णय आज

Sat Apr 19 , 2025
भिंड:भिंड में नेशनल हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाए जाने को लेकर संत समाज पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के यहां पहुंचने के बाद आंदोलन गरमा गया। महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने भी आंदोलन को समाप्त करने की बात पर सहमति जाहिर की। इसके पश्चात […]

You May Like

मनोरंजन