अशनूर कौर और हुनर हाली ने बिग बॉस 19 में एंट्री पर लगाई मुहर!

 बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त को कलर्स टीवी पर होने वाली है। शो मेकर्स बिग बॉस 19 की फाइनल तैयारी में जुटे हुए हैं। कंफर्म सदस्यों का नाम अब तेजी से सामने आ रहा है। ऐसे ही दो सदस्य हैं, अशनूर कौर और हुनर हाली जिनका नाम कंफर्म कंटेस्टेंट्स के तौर पर पहले ही बताया गया, लेकिन अब दोनों ने बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री को लेकर मुहर लगा दी है। दोनों एक साथ गुरुद्वारे में माथा टेकते हुए नजर आए हैं, जिसके बाद कयास अब यकीन में बदल गया है।

अशनूर कौर और हुनर हाली दोनों गुरुद्वारा पहुंची, जहां दोनों ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले आशीर्वाद लिया है। बिग बॉस में एंट्री के सवाल पर दोनों ने कुछ भी नहीं कहा, बस मुस्कुराते हुए नजर आई हैं।

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर: खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.55 लाख रुपए से अधिक के अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स और स्कूटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई ने ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है.आरई-2 रोड खजराना क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक स्कूटी […]

You May Like