
चितरंगी। संजय नेशनल पार्क अभ्यारण बगदरा कैमोर पहाड़ का जंगल आज दिन शनिवार की दोपहर से आग से धधक रहा है। जानकारी के अनुसार अभ्यारण बगदरा के बीट खरहनी वन चौकी से महज आधा किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा की ओर आज दिन शनिवार की दोपहर के समय जंगल में आग लग गई। जहां जंगल दोपहर से आग से धधक रहा है। आग कैसे लगी, अभी स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन जैसे-जैसे हवा की गति बढ़ रही है, आग भी बेकाबू होती जा रही है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि आग जोर पकड़ती जा रही है। करीब आधा किलोमीटर परिधि तक फैल चुकी है। ऐसे में जंगली जानवर भी इधर-उधर भाग रहे हैं। वही यह भी आरोप है कि जलाऊ लकड़ी के आड़ में हरे-भरे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई जारी है। बगदरा अभ्यारण का अमला जानकर भी अनजान है।
