
बागली। दशहरे के तीसरे दिन शनिवार को ग्राम धावड़िया में करंट लगने से कन्हैया यादव पिता संतोष यादव का दुखद निधन हो गया। कन्हैया मजदूरों को छोड़ने आए थे और एक मजदूर के घर में खराब कूलर को चालू करने का प्रयास कर रहे थे। कूलर की मोटर खराब होने या वायरिंग फाल्ट के कारण उनमें करंट आ गया, जिससे कन्हैया फॉल्ट कूलर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों को खबर मिलने पर उन्हें बागली अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनके जीवन की रक्षा संभव नहीं हो सकी। अमरपुरा निवासी कन्हैया यादव का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी प्रतीक राय ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
