इंदौर: एरोड्रम रोड पर हुए दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे से अब भी लोग सहमे हुए हैं. जान बचाने वाले घायल खुद को किस्मत वाला मान रहे हैं. वृद्धा काजल गोपलानी ने नव भारत को बाताय कि हम रिक्शा से जा रहे थे, अचानक ऐसा लगा जैसे कोई पटाखा जोर से फटा हो और देखते-देखते रिक्शा हवा में उछलकर पलट गया. जबकि 70 वर्षीय काजल अपने पति अशोक, बेटी अनिता और 2 वर्षीय नाती संवत के साथ रिक्शे में थीं.
हादसे के बाद चारों को गंभीर हालत में गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया. रिक्शा चालक अनिल भी लहूलुहान हो गया. उसने भी बताया कि मैं घर का अकेला कमाने वाला हूँ, लेकिन हाथों में चोट लग गई है. वहीं एक अन्य बाइक सवार दीपक वर्मा ने हादसे को “यमदूत जैसा मंजर” बताया, उन्होंने कहा कि ट्रक को लोगों को रौंदते देखा तो घबरा गए और बाइक फिसल गई, सिर में गहरी चोट आई.
इसी तरह कमाठीपुरा की पायल जोशी एक्टिवा से लौट रही थीं. ट्रक उनके पास से गुजरा और वे बाल-बाल बचीं, लेकिन घबराहट में एक्टिवा फिसलने से पैर में चोट आ गई. घटना के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया करवाया है. जिसमें गीतांजलि में 6, बांठिया में 2, अरबिंदो में 1, वर्मा यूनियन धार रोड में 2 और भंडारी अस्पताल में 1 घायल का इलाज चल रहा है.
