
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर हितानंद ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति रही। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
