सूने घर से लैपटॉप, आभूषण व कार की चाबियां चोरी

इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लैपटॉप, आभूषण और कार की चाबियां चोरी कर लीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मूल रूप से भिंड के झांसी मोहल्ला निवासी सोबरन सिंह कुशवाह (56), जो वर्तमान में महावीर सेठ का बगीचा क्षेत्र में रहते हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 फरवरी की शाम से अगले दिन सुबह के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी गए सामान में एचपी कंपनी का नोटबुक लैपटॉप, किआ कार नम्बर एमपी 07 एजी 0708 की दो चाबियां, एक सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की कमर करधनी सहित अन्य सामान शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

एफडी के फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत लेने का मामला, तीन आरोपियों पर केस

Thu Mar 12 , 2026
इंदौर: जिला न्यायालय में जमानत के लिए एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर एमजी रोड पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार सिद्ध नगर हीरानगर निवासी अनुराग […]

You May Like