मां को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, भाई के साथ दी मुखाग्नि; लिखा- ‘अंतिम प्रणाम मां…’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। हरिद्वार के चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट के साथ मां को मुखाग्नि दी। उन्होंने खुद मां की चिता सजाई और अंतिम विदाई से पहले उनके पैर छुए। मां की अंतिम यात्रा के दौरान योगी भावुक नजर आए। उन्होंने पैतृक गांव पंचूर में मां की अर्थी को कंधा दिया और पार्थिव शरीर के साथ हरिद्वार पहुंचे। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। योगी ने मां के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- ‘अंतिम प्रणाम मां…’। साथ ही उन्होंने महाभारत के श्लोक के जरिए मां के प्रेम, ममता और सुरक्षा के महत्व को याद किया।

.....

Next Post

उर्मिलेश्वर धाम पड़रा में श्रीमद् भागवत कथा एवं महायज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Sat Nov 21 , 2026
सीधी। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के संगम के बीच शनिवार, 21 नवंबर को उर्मिलेश्वर धाम पड़रा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री ललिता महात्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर धाम परिसर में दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का […]

You May Like

मनोरंजन