उर्मिलेश्वर धाम पड़रा में श्रीमद् भागवत कथा एवं महायज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

सीधी। भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के संगम के बीच शनिवार, 21 नवंबर को उर्मिलेश्वर धाम पड़रा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री ललिता महात्रिपुर सुन्दरी महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। इस पावन अवसर पर धाम परिसर में दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पश्चात आयोजित इस महाभंडारे में न केवल सीधी शहर, बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञशाला की परिक्रमा कर दर्शन लाभ लिया और विश्व कल्याण की कामना की।
दोपहर 1 बजे शुरू हुआ महाप्रसाद वितरण का सिलसिला देर तक चलता रहा। बारिश के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालु महाप्रसाद लेने पहुंचे।आयोजकों और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा सुचारू व्यवस्था की गई थी, ताकि हर भक्त को सम्मानपूर्वक प्रसाद मिल सके। भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन समिति ने इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

.....

Next Post

ओंकारेश्वर पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, डॉक्टरों की टीम दवाइयों और एम्बुलेंस के साथ तैनात

Sat Nov 21 , 2026
जयप्रकाश पुरोहित की रिपोर्ट ओंकारेश्वर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नमः शिवाय मिशन ट्रस्ट, शिवकोठी की ओर से एवं परम पूज्य स्वामी शिवोहम भारती जी महाराज की प्रेरणा से पंचक्रोशी यात्रा में 2 डॉक्टर, 2 कंपाउंडर, एवं एम्बुलेंस सहित यात्रा के अलग अलग पड़ावों पर यात्रियों के साथ चलकर निःशुल्क […]

You May Like

मनोरंजन