मधुमक्खियों के हमले से सात रेलवे कर्मचारी घायल

बीना। इस समय शहर में चारों तरफ कार्य चल रहे हैं लेकिन मजदूरों से बिना उपकरणों के कार्य करवाया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप आज बीना रेलवे लोको सेट में सफाई के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे 7 कर्मचारी घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। घटना स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को हुई। रेलवे प्रशासन ने करीब 25 कर्मचारियों को डिपो के बाहर झाड़ियों की सफाई के लिए लगाया था। काम के दौरान ही मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में घायल हुए कर्मचारियों के नाम रविशंकर शर्मा (59),अब्दुल बाहिद (56), शेर सिंह (48), फारूक (42),ऋषि तिवारी (38),अनिल बामने (49) और रवि कुमार (41) हैं।बताया गया है कि हर कर्मचारी को 6 से 10 जगह डंक लगे हैं। रवि कुमार और ऋषि तिवारी को हमले के दौरान गिरने से कमर में भी चोट आई है।सुरक्षा पर उठे सवाल घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल रवि कुमार और अनिल बामने को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अधिक डंक लगने पर स्थिति जानलेवा भी हो सकती थी।इस घटना से रेलवे कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।उन्होंने अधिकारियों का घेराव कर सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठाए। कर्मचारियों का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण और तैयारी के उन्हें सफाई के लिए भेजा गया,जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते रहे।

Next Post

सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने तोड़ा दम 

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत रेल्वे फाटक के पास खजरी मोड़ के पास हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि श्रीमती कस्तूरी बाई बरकड़े 67 वर्ष निवासी ग्राम पाली मझैाली को रेल्वे फाटक के पास खजरी मोड़ गोसपलुर की […]

You May Like