यूनियन बैंक में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के ढाना चौकी स्थित आर्मी कैंप, एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा आर्मी कैंप, एनसीओ एकेडमी ढाना परिसर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को निशाना बनाया गया। आरोपी ने बैंक की खिड़की की ग्रिल को कटर से काटकर तथा चेहरा ढककर बैंक के अंदर प्रवेश किया। आरोपी बैंक में रखा रेडमी 9A मोबाइल फोन चोरी कर ले गया तथा भारी लोहे के सब्बल से कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वॉल्ट तोड़ने में असफल रहा।सुबह बैंक कर्मचारियों से घटना की जानकारी मिलने पर थाना ढाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । थाना ढाना पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ एवं लगातार पतासाजी के दौरान प्रदीप कुर्मी, पिता पुरुषोत्तम कुर्मी, निवासी उदयपुरा, ढाना पर संदेह होने पर उससे सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि वह घटना की रात्रि अपनी साइकिल से लोहे की रॉड लेकर आया था। चोरी करने के उद्देश्य से आर्मी कैंप की फेंसिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश किया तथा बैंक की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुस गया। इसके बाद बैंक से मोबाइल फोन चोरी किया और कैश वॉल्ट का लॉक तोड़ने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त साइकिल एवं लोहे की रॉड बरामद की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Next Post

खाद- बीज व मिठाई दुकानों की होगी जांच

Thu Oct 15 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा औषधि प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों और नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खाद-बीज की उपलब्धता में कमी नहीं होनी चाहिए और राशन वितरण में […]

You May Like