खाद- बीज व मिठाई दुकानों की होगी जांच

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने कृषि, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा औषधि प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को किसानों और नागरिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खाद-बीज की उपलब्धता में कमी नहीं होनी चाहिए और राशन वितरण में गड़बड़ी तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों की मांग अनुसार खाद का भंडारण और सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जाए. खाद, बीज और कीटनाशक दुकानों का िनिरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जाए. अमानक सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण करने और नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए गए. मिलावट पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी. इसी तरह दवा और राशन दुकानों पर निगरानी के निर्देश दिए.

 

Next Post

स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिड़ाती गंदगी

Thu Oct 15 , 2026
चुरहट (सीधी) नगर पंचायत परिषद चुरहट अंतर्गत बस स्टैण्ड के शौचालय में दुर्गंध फैली हुई है। वहीं नेहरु प्रतिमा के पास कचरा फैला हुआ है। चुरहट नगर में स्वच्छ भारत अभियान को गंदगी मुंह चिड़ाती नजर आ रही है।स्वच्छ भारत मिशन के दावों के बीच चुरहट नगर परिषद की हकीकत […]

You May Like

Play sound