मंत्र फूंककर महिला के जेवरात ले गए ठग

 जेवर लूटने वाली गैंग पुलिस के लिए बनी चुनौती

जबलपुर:महिलाओं को टारगेट करते हुए उनके जेवरात लूटने वाली गैंग पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिला के जेवरात उतरवा लिए गए। जालसाज मंत्र फूंककर जेवरात लेकर चंपत हो गए। बाद में पीडि़ता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।
पुलिस के मुताबिक पानी की टंकी के पास रहने वालीं 60 वर्षीय चंद्रकला जैन सुबह करीब 11 बजे पैदल जा रही थी वे जैसे ही कोतवाली थाना अंतर्गत राजा रसगुल्ला के पास पहुंची तो उन्हें दो जालसाजों ने रोक लिया और बातों में उलझाकर  मंत्र फूंकने की बात कहते हुए सोने चांदी के जेवरात उतरवा लिए और भाग निकले।

पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके।  विदित हो कि  पुलिस बनकर  महिलाओं से यह कहकर कि आगे घटनायें हो रही है,  गहने उतारकर रख लो, जेवर उतरवाकर कागज की पुडिया में बांधकर ठगी वारदातें पूर्व में हुई थी।   केंट थाने में 18 जनवरी को श्रीमती विनय कुमारी टाटिया   79 वर्ष निवासी एपीआर  कालोनी कटंगा सदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसी दिन कोतवाली थाने में  श्रीमती ज्योति जैन   57 वर्ष निवासी  सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर दोनों ही महिलाओं के जेवरात उतवार लिए थे। पुलिस ने महाराष्ट्र में दबिश देकर एक डेरा से  साढ़े 11 लाख रूपए के जेवरात  तो बरामद कर लिए लेकिन अमजद अली उर्फ सुल्तान उर्फ गब्बर अली उर्फ भीरू ईरानी, चिन्ना उर्फ मोहम्मद अली पुलिस गिरफ्त से दूर है। जेवरात जब्त कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस के लिए जेवरात लूटने वाली गैंग चुनौती बन चुकी है जो आए दिन वारदातों को अंजाम दे रही है।

Next Post

कुलगुरु के नेतृत्व में ग्रामोदय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Fri Jan 31 , 2025
ग्रामोदय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई कुलगुरु के नेतृत्व में ग्रामोदय परिवार ने दी श्रद्धांजलि चित्रकूट:आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्य तिथि का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ/ इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर डॉ […]

You May Like