भोपाल। आम आदमी पार्टी मप्र इकाई को सशक्त बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार, महीने के पहले सप्ताह में जिला स्तर पर सभी पधाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी. इसी क्रम में, भोपाल जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक रखी गई है. सिंह ने लोगों से इस मौके पर कहा कि बैठक का उद्देश्य आप पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना है. अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सभी को पार्टी को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य सहयोग देना है. इस मौके पर जिला अध्यक्ष भोपाल सी पी सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष धनेन्द्र धुवारे , जिला सचिव भोपाल कुलदीप पटेल उपस्थित रहे.
आप नेताओं ने मप्र में पार्टी की मजबूती पर की बैठक, हर माह होगी मंत्रणा
