वादा निभाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक सड़कों पर

सिंगरौली: अतिथि शिक्षक समन्वय समिति संघ के बैनर तले शनिवार को जिले में वादा निभाओ रैली निकाली गई। रैली के बाद शिक्षकों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर भविष्य सुरक्षित करने की गुहार लगाई।

शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2023 के चुनावी माहौल में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2 सितंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुई महापंचायत में 12 माह का सेवा काल और विभागीय परीक्षा के बाद नियमितिकरण का वादा किया था। लेकिन चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और मोहन यादव मुख्यमंत्री बने। अब नई सरकार वायदे पूरे नहीं कर रही, जिससे अतिथि शिक्षकों में नाराजगी है।

Next Post

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धराए आरोपी

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल: राजधानी में अवैध हथियार रखने पर पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. निशातपुरा पुलिस ने मौके पर आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अमन कालोनी स्कूल के पास आरोपियों के अवैध हथियार के […]

You May Like