देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धराए आरोपी

भोपाल: राजधानी में अवैध हथियार रखने पर पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. निशातपुरा पुलिस ने मौके पर आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अमन कालोनी स्कूल के पास आरोपियों के अवैध हथियार के साथ खड़े होने की जानकारी मिली.

मौके पर पहुंच कर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जियाउल इस्लाम उर्फ शाहिद उम्र 31 साल और गिरीराज उम्र 34 साल बताया. दोनों आरोपी अवैध हथियारों के साथ कौनसी योजना बना रहे थे. इस संबंध में पुलिस की पूछताछ जारी है. इसके साथ ही आरोपियों के पूर्व के रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है.

Next Post

चीतों को देखने उमड़ेंगे देशभर के पर्यटक, कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट एवं फेस्टिवल 5 अक्टूबर से

Sat Sep 6 , 2025
श्योपुर: कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर से होगा। इस आयोजन से इस क्षेत्र में खासकर शिवपुरी और श्योपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट वेलनेस और वन्यजीव पर्यटन का हब है। इन आयोजनों से न केवल देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि स्थानीय […]

You May Like