पन्ना: भारत सरकार के ज्ञान भारतम कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में प्राचीन पांडुलिपियों को खोजने का कार्य किया जा रहा है, ताकि इन्हें विशेषज्ञों द्वारा सुरक्षित और संरक्षित किया जा सके। साथ ही इन पांडुलिपियों का डिजिटाईजेशन कर शोधार्थियों, अध्ययनकर्ताओं आदि को सहजस से उपलब्ध कराया जा सके।इसी कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के सदस्य आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय और धर्मार्थ शाखा प्रभारी मनोज पाण्डेय शहर के धाम मोहले में स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर बढ़ा जैन मन्दिर पहुंचे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जैन और अभिषेक जैन के सहयोग से प्राचीन धार्मिक ग्रंथों की पांटुलिपियों का अवलोकन किया। भारतम मोबाइल एप पर स्कैन कर अपलोड किया। इन ग्रंथों में कई प्रकार के विधान, पुराण और पूजा ग्रंथों में एक प्राचीन कपड़े पर बना माड़ना तेरह दीप का मानचित्र भी मिला है। कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा अपील की गई है, जिन नागरिकों, परिवार या संस्थाओं के पास प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां है, वो भी जान भारत मोबाइल एप पर स्वयं भी प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियां अपलोड कर सकते है। प्रत्येक पांडुलिपि के कम से कम तीन पेज की फोटो खींच कर अपलोड करना है।
