ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के विरोध में 8 अक्टूबर को ट्रैक्टर रैली

इंदौर: उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना को लेकर किसानों में असंतोष गहराता जा रहा है. इसी मुद्दे पर रतनखेड़ी में हुई बैठक में किसान नेता बबलू जाधव की अध्यक्षता में आगामी रणनीति तय की गई और 8 अक्टूबर को इंदौर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया गया.

किसानों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं हैं,परियोजना को तत्काल निरस्त किया जाए, क्योंकि इससे हजारों किसानों की उपजाऊ जमीन प्रभावित होगी; सोयाबीन की खरीदी समर्थन मूल्य पर तुरंत सुनिश्चित की जाए; भावांतर योजना बंद हो, क्योंकि इसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच रहा।

साथ ही जंगली सूअर और घोड़ा रोज़ से फसलों को हो रहे नुकसान का समाधान भी मांगा गया. जाधव ने कहा कि यह आंदोलन केवल जमीन और फसल के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की लड़ाई है। रैली शांतिपूर्ण होगी, पर मांगें न मानी गईं तो संघर्ष तेज किया जाएगा.

Next Post

गाँव-गाँव और बस्ती तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुंचाना लक्ष्य

Mon Sep 29 , 2025
इंदौर: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत इंदौर के क्षिप्रा में रविवार को संभाग स्तरीय निःशुल्क मेगा सुपर स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर एसडीएम धनश्याम धनगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव […]

You May Like