शीतल दास की बगिया में महिलाओं ने किया दीपदान, आस्था और उत्साह का अनोखा संगम

भोपाल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शीतल दास की बगिया में बुधवार की शाम महिलाओं ने पारंपरिक दीपदान कर आस्था का अद्भुत प्रदर्शन किया। तालाब किनारे सैकड़ों दीयों की ज्योति से पूरा परिसर आलोकित हो उठा।

महिलाओं ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। दीपदान के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बच्चे और बुजुर्ग भी इस आयोजन में शामिल हुए।

स्थानीय समाजसेवियों ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर यह दीपदान परंपरा निभाई जाती है, जिससे समाज में एकता और धार्मिक भावना को बल मिलता है। दीपों की रोशनी से झिलमिलाती शीतल दास की बगिया का दृश्य मनमोहक रहा।

Next Post

गुरुद्वारे में कृषि मंत्री चौहान ने की अरदास

Wed Nov 5 , 2025
सीहोर। गुरु नानक देव की जयंती पर गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए. गुरुद्वारे के बाहर विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौहान की अगवानी की गई. इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ विधायक सुदेश […]

You May Like

मनोरंजन