
नीमच। सांप को रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को ही सांप ने डस लिया, और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जान बचाने गया व्यक्ति जान से हाथ धो बैठा। मृतक व्यक्ति का नाम सुरेश पिता लालू प्रसाद यादव है। सुरेश जमुनिया कला का निवासी है। दरअसल घटना नीमच के हिंगोरिया फाटक रोड स्थित राजस्थानी ढाबे की है।समय दोपहर एक बजे के आसपास का है। यहां सुरेश यादव सांप को रेस्क्यू पकडऩे के लिए गया था। 44 वर्षीय सुरेश ने सांप को पकड़ भी लिया था। बताया जा रहा है कि संभव है सुरेश ने जिस झोले या सामग्री में उसे बंद कर रखा था, वह खुली रह गई और सांप ने उसे डंस लिया। ऐसी स्थिति में सुरेश स्वयं मोटरसाइकिल चला कर जिला अस्पताल तक भी पहुंचा। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान सुरेश की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। मामला नीमच सिटी थाने का है। सुरेश का वेल्डिंग और चाय की दुकान का कामकाज है। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिवार के लोग और परिचित जिला चिकित्सालय में इक_ा हो गए। सुरेश की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। फिलहाल सुरेश के शव को नीमच जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुरेश के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होगा।
