
दमोह। जिले के थाना हिंडोरिया अंतर्गत ग्राम आनू स्कूल के पास एक व्यक्ति के द्वारा पारिवारिक लड़ाई की वज़ह से फांसी लगाई जाने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और फंदे से लटके व्यक्ति की 112 डायल कर्मियों ने जान बचाई. बतादे कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में 14 फरवरी 2026 को दोपहर 15:25 बजे प्राप्त हुई.सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना हिंडोरिया में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया.
डायल-112 हिंडोरिया एफआरबी 15 में स्टाफ आरक्षक 419 चंद्रकांत पाण्डेय व पायलेट अशीष अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर बताया कि एक व्यक्ति ने गेट बंद कर लिए हैं, फांसी लगाई जा रही है.डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए फांसी लगा रहे व्यक्ति को गेट तोड़कर फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उस व्यक्ति की जान बचाई. डायल -112 की त्वरित कार्यवाही से परिजनों को तत्काल पुलिस सहायता मिली है. इसकी जानकारी जबरदस्त अधिकारियों को दी गई तो वरिष्ठ अधिकारी भी पुलिस की शानदार रवैया की तारीफ भी की.
