तहसीलदार नजूल सहित राजस्व निरीक्षको को शोकाज नोटिस

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट की नजूल शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने दर्ज प्रकरणों तथा निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली. कलेक्टर ने कहा कि नजूल नवीनीकरण तथा एनओसी के प्रकरण तत्काल निराकृत करें. नामांतरण के भी सभी प्रकरण तय समय सीमा में निराकृत करें. कार्यालय की नस्तियों तथा अभिलेखों को वर्ष के अनुसार व्यवस्थित रखें.

पुराने दस्तावेज रिकार्ड रूम में जमा कराएं. प्रभारी अधिकारी प्रतिदिन कम से कम दो घंटे नजूल शाखा में बैठकर प्रकरणों का निराकरण करें. पीठासीन अधिकारी दर्ज प्रकरणों की पूरी जानकारी रखें.कलेक्टर ने प्रकरणों की सही जानकारी न देने तथा फाइलें उपलब्ध न कराने पर रीडर को कड़ी फटकार लगाई. कलेक्टर ने लापरवाह रीडर के विरूद्ध विभागीय जाँच के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी नजूल शाखा, तहसीलदार नजूल तथा राजस्व निरीक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने कहा कि नजूल भूमि आवंटन के सभी लंबित प्रकरण निराकृत करें. इनमें भू भाटक की राशि जमा कराएं. राशि वसूली के प्रकरणों में डिमांड नोट जारी करें. नवीनीकरण और रि-इन्ट्री के प्रकरण प्रस्तुत करें. निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, प्रभारी अधिकारी नजूल, संयुक्त कलेक्टर सुधीर बेक, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे उपस्थित रहे.

Next Post

शैलू गुर्जर और राहुल शुक्ला का पुलिस ने सार्वजनिक रूप से निकाला जुलूस

Fri Dec 12 , 2025
ग्वालियर: बेहट के गढ़रौली में उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार की पिटाई करने वाले शैलू गुर्जर और राहुल शुक्ला को पुलिस सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालते हुए मौके पर ले गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like