चीतों को देखने उमड़ेंगे देशभर के पर्यटक, कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट एवं फेस्टिवल 5 अक्टूबर से

श्योपुर: कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर से होगा। इस आयोजन से इस क्षेत्र में खासकर शिवपुरी और श्योपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट वेलनेस और वन्यजीव पर्यटन का हब है। इन आयोजनों से न केवल देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

इस क्षेत्र में चीतों की वापसी के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी रहा कूनो राष्ट्रीय उद्यान अब इको-टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर का संगम प्रस्तुत करने जा रहा है। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के साथ पर्यटन को नई पहचान देगा।मध्य प्रदेश अब पर्यटकों को ऐसा सफर देने जा रहा है, जिसकी प्रतीक्षा लंबे समय से थी।

जंगल की रोमांचक रातें, नदी और बैकवाटर्स की शांति, और आसमान को छूती साहसिक गतिविधियां, ये सब मिलकर जल्द शुरू करने जा रहे हैं पर्यटन का नया अध्याय। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से इस वर्ष 5 अक्टूबर से इस महत्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ करने जा रहा है

Next Post

लगातार बारिश से भदभदा बांध के दो गेट खोले

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल: राजधानी भोपाल के आस-पास के क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से नदी-नालों के साथ ही बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जिसके चलते शनिवार को आज सुबह भदभदा बांध के दो गेट खोल दिए। गेट खुलने से बड़ी झील का पानी कालियासोत नदी होते हुए बेतवा नदी […]

You May Like