देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद ग्वालियर में आज

ग्वालियर: स्वच्छता में सभी की सहभागिता हो, इसके लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा देश का सबसे बड़ा स्वच्छता संवाद आज आयोजित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 22 अप्रैल, बुधवार को सायं 5 बजे से फूलबाग चिड़ियाघर के पास स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम ग्वालियर द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद, व्यापारी, सामाजिक संगठन, महिला, युवा सहित विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होगें और अपने शहर ग्वालियर को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर संवाद करेगें।

Next Post

भितरवार हादसे में मृत दंपति के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख की सहायता

Wed Apr 22 , 2026
ग्वालियर:ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील अंतर्गत फायर ब्रिगेड एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मृत दंपति के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है।कलेक्टर […]

You May Like