अंधेकत्ल का खुलासा

लिफ्ट न देने पर शराबी ने ऑटो चालक की कर दी हत्या, महिला की सूचना से खुली गुत्थी
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ऑटो चालक की हत्या उस समय कर दी गई थी जब उसने शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति को लिफ्ट देने से मना कर दिया. आरोपी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया था.एरोड्रम थाना प्रभारी वरुणसिंह भाटी ने बताया कि मामले की परत तब खुली जब राहगीर योजना से जुड़ी एक महिला ने हिम्मत दिखाते हुए संदिग्ध की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी. महिला की तत्परता से मिली सूचना पर जांच की दिशा बदली और आरोपी तक पहुंचना आसान हुआ.

. जांच में सामने आया कि आरोपी शराब पीने का आदी है और घटना वाली रात उसने ऑटो चालक से मुफ्त सवारी की जिद की थी. चालक ने इनकार किया तो विवाद बढ़ा और हत्या कर दी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है. मामले में एडीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि महिला की सजगता ‘राहगीर योजना’ की सफलता का बड़ा उदाहरण है. इस पहल से आम नागरिक भी अपराध रोकने और अपराधियों तक पुलिस को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं

Next Post

सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम

Sun Sep 28 , 2025
शाजापुर: सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों और व्यापारियों ने रविवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टंकी चौराहे पर टमाटर फेंककर अपना गुस्सा जताया।किसानों का आरोप था कि हाट मैदान स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद नहीं हो रही है और बाहर से लाई गई सब्जियों […]

You May Like

मनोरंजन