ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में घर में आग लगने से एक महिला की मौत

सिडनी 14 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य के सिडनी में शुक्रवार रात एक घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और एक पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सिडनी के इनर-वेस्ट में पीटरशैम में एक घर में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:50 बजे लग लगी।

पुलिस ने आस-पास के घरों को खाली कराया, जबकि अग्निशमन और बचाव दल ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। घर के अंदर एक महिला (82) का शव मिला जबकि दूसरे 57 वर्षीय व्यक्ति का घटनास्थल पर ही इलाज किया गया, इसके बाद उसे स्थिर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

ग्रॉसी ने ईरान पर इजरायली हमलों के बाद संयम बरतने का आह्वान किया

Sat Jun 14 , 2025
संयुक्त राष्ट्र 14 जून (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने शुक्रवार को ईरान पर इजरायली हमलों के बाद अधिकतम संयम बरतने का आह्वान किया। श्री ग्रॉसी ने सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में कहा, ”मैं दोहराता हूं कि परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा और संरक्षा […]

You May Like