मुरैना: कल 11 जून को सुबह 10 बजे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम सुमावली में एक वृहद कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरैना श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर करेंगे।
विशिष्ट अथिति के रूप में सबलगढ़ विधायक श्रीमती सरला रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक बलवीर दंडोतिया, अजब सिंह कुशवाह उपस्थित रहेंगे।
