सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम

शाजापुर: सब्जी मंडी की अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों और व्यापारियों ने रविवार को चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने टंकी चौराहे पर टमाटर फेंककर अपना गुस्सा जताया।किसानों का आरोप था कि हाट मैदान स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद नहीं हो रही है और बाहर से लाई गई सब्जियों को रखने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मंडी में व्यवस्था सुधार की मांग की

आक्रोशित किसानों और व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक टंकी चौराहे पर चक्का जाम रखा। उन्होंने प्रशासन से मंडी में व्यवस्था सुधारने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे।सूचना मिलने पर एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम, कोतवाली टीआई संतोष वाघेला सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।अधिकारियों की समझाइश के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात बहाल हो सका। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

Next Post

विसर्जन के लिये बनाए गए तीन घाट

Sun Sep 28 , 2025
रीवा: शहर में कई स्थानों पर देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित करके नवदुर्गा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. 9 दिवसीय नवरात्रि का समापन 02 अक्टूबर विजयादशमी को होगा. इस दिन पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान और निगम […]

You May Like

मनोरंजन