पत्नी को पीटा, भाभी के पति को बनाया बंधक

जबलपुर: विजय नगर मेंशराब के नशे में धुत होकर पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। बीच बचाव करने महिला की भाभी का पति पहुंचा तो उसे कमरे में बंद कर दिया इसके बाद महिला के भाई ने कमरा खोला। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति मुक्ता राय 33 वर्ष निवासी मथुरा बिहार गली नम्बर 2 विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह 28 नवम्बर 2019 केा बी 3 मथुरा विहार गली नम्बर 2 विजयनगर निवासी अंशुल अग्रवाल से सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी.

शादी के 2 वर्ष तक सब ठीक रहा मार्च 2021 से पति शराब पीकर उसके साथ गाली गलोज कर मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगे 24 दिसम्बर 2025 को अपने 4 वर्ष के बेटे को लेकर अपने माता पिता के घर सालीचौका चली गई थी पति पुन: शराब पीकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। 7 फरवरी 26 को पति अंशुल ने घर में बहुत शराब पी एवं उसके साथ मारपीट की। भाभी के पिता सुरेन्द्र जायसवाल निवासी अमखेरा को बुलाई तो पति ने उसे एवं भाभी के पिता सुरेन्द्र जायसवाल को हॉल में रोककर अंदर से लॉक करके चाबी अपने पास रख ली भाई अतुल निखिल के आने पर दोनों लोग घर से निकल पाये। अंशुल ने रात्रि में उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर हाथ में चोट पहॅुचा दी।

Next Post

बांग्लादेश चुनाव से पहले रणक्षेत्र बनीं सड़कें: BNP और जमात कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष, 40 से ज्यादा घायल; मतदान से 72 घंटे पहले हिंसा ने बढ़ाई चिंता

Mon Feb 9 , 2026
ढाका | बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हिंसा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मतदान से मात्र 72 घंटे पहले रविवार देर रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें 40 से अधिक लोग […]

You May Like