सख्ती ऐसी कि 5 मिनिट के लिए भी पीरगेट पर नहीं छोड़ सकते वाहन

भोपाल। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक पीर गेट पर यातायात पुलिस की सख्ती से स्थानीय लोग और व्यापारी परेशान हैं। पुलिस द्वारा यहां 5 मिनट के लिए भी रुकने वाले वाहनों को उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पीर गेट पर अक्सर जाम लग जाता है, और उन्हें जरूरी काम से 5 मिनट के लिए रुकना पड़ता है। लेकिन पुलिस द्वारा उनके वाहनों को तुरंत उठा लिया जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। पुलिस की यह कारवाई सिर्फ यही नहीं बल्कि शहर के कई ने इलाके जैसे कमला पार्क, जहांगीराबाद, चौक, इतवारा मंगलवारा आदि में चल रही है.5 मिनिट के रुकने पर वाहन मालिकों को 500 से 700 रुपए का चालान भरना पड़ता है, जिसमे पुलिस द्वारा कोई पर्ची भी नहीं दी जाती है लोग ईद के त्यौहार की खरीदारी के लिए अपने परिवार के साथ बाज़ारों में जाते है और जगह ना मिलने के कारण अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर देते है वही यातायात पुलिस की टीम आ कर सभी वाहन को ले जाती है जिससे लोग काफी परेशान हो गए है. और यह सिर्फ बाज़ारों में आए ग्राहकों क साथ नहीं बल्कि दुकानदारों के वाहनों के साथ भी हो रहा है

पुराने भोपाल के बाज़ारों की सड़के काफी संकरी है, और उसमे भी अगर कोई अपना वाहन सड़क के किनारे खड़े कर के जाता है तो सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती जिससे अन्य वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है इसलिय यह कारवाई की जा रही है, जिसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा एक एडवाइसरी जारी की गई है जिसमे वाहनों की पार्किंग को लेके निर्देश दिए हुए है

संजय सिंह, डीसीपी यातायात

Next Post

भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्रदेश का पहला पॉड स्टाइल होटल बनकर तैयार

Tue Mar 25 , 2025
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मप्र का पहला पॉड स्टाइल होटल संचालित होगा. इस अत्याधुनिक होटल का उद्घाटन 4 अप्रैल को प्रस्तावित है, जिसके बाद ही यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी. पॉड होटल की दरें अभी निर्धारित नहीं हुई हैं, लेकिन जल्द ही इनकी घोषणा […]

You May Like