
इंदौर. अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महावर नगर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी 65 वर्षीय ग्यारसी वर्मा ने पुलिस को बताया कि देर रात के बीच किसी ने घर में घुसकर सोने की चैन, चूड़ी, दो जोड़ी टॉप्स, कान की चेन, चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली. चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की है.
