
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्वालियर विभाग में इस बार 12 अक्तूबर तक पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज रविवार को गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए 23 स्थानों से निकले।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग संघचालक प्रहलाद सबनानी के संयोजन में ग्वालियर उपनगर में रविवार को प्रातः ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम से, नारायण विहार गल्ला मंडी परिसर से, भगवती गार्डन से पथ संचलन निकले जो थाटीपुर चौराहा, बजरिया होते हुए भगवती गार्डन पर समाप्त हुए। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर बड़ागांव से, उटीला छात्रावास मैदान से, लश्कर क्षेत्र में तुलसी गार्डन गोल पहाड़िया से, जनकपुरी में पानी की टंकी छात्रावास से, बरार समाज सामुदायिक भवन लक्कड़खाना से, शिवाजी भवन जवाहर कॉलोनी से, सरस्वती शिशुमंदिर केदारधाम से, जटाशंकर मंदिर के पीछे से, आमखो बस स्टैंड से, चंदनवाड़ी नगर निगम कार्यालय विजयनगर से, नील मोलेश्वर महादेव मंदिर शंकर चौक से, जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने ओफो की बगिया, भगत सिंह पार्क पुलिस चौकी, लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल से पथ संचलन निकले। डबरा में शिवांगी गार्डन, अंजलि गार्डन, बिहारी गार्डन, पिछोर में हरसिद्धि माता मंदिर परिसर से पथ संचलन निकले।
