दूषित पानी की शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करे: महापौर

रीवा: भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए शहर की जल प्रदाय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने मंगलवार को जल प्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक ली.बैठक में महापौर ने नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों, विशेषकर वार्ड क्रमांक 16 में दूषित पानी की समस्या पर गंभीरता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें.

बोरवेल से दूषित पानी आने की शिकायत पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर लीकेज का पता लगाकर समस्या का समाधान किया जाए.महापौर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 05 हरिजन बस्ती वार्ड 11, 12, 13, 14 एवं 16 के विभिन्न क्षेत्रों से भी दूषित पानी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. इन क्षेत्रों में टीम लगाकर शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित करे. आवश्यकतानुसार पाइप लाइन रिप्लेसमेंट का कार्य प्राथमिकता से किया जाए. जहां नई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है, वहां पुरानी पाइपलाइन से सप्लाई बंद कर नई लाइन से कनेक्शन कर आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि शहर में लगातार निर्माण कार्यों एवं अन्य विभागों द्वारा पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है, साथ ही उन्हें सही तरीके से पुन: नहीं जोड़ा जाता, जिससे लीकेज की समस्या उत्पन्न होती है. ऐसी स्थिति में संबंधित विभागों पर पेनाल्टी अधिरोपित की जाए. महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लीकेज रिपेयरिंग कार्य में विशेष सावधानी बरती जाए, क्योंकि इसी कारण दूषित पानी की समस्या उत्पन्न होती है. साथ ही जल रिसाव से व्यर्थ जल भी बहता है, जिससे जल आपूर्ति भी प्रभावित होती है. बैठक में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत प्रगतिरत पेयजल टंकियों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई.

Next Post

सिंगरौली में स्कूल व यात्री बसों की सख्त चेकिंग, कई वाहनों पर त्वरित कार्रवाई

Wed Apr 22 , 2026
सिंगरौली:जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाते हुए स्कूल बसों एवं यात्री बसों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर मौके पर ही चालान काटते हुए संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। बिना फिटनेस के संचालन, ओवरलोडिंग […]

You May Like