कांग्रेस सेवादल ने संगठन विस्तार की रणनीति की समीक्षा की

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने, विस्तार, प्रशिक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जिला एवं ब्लॉक इकाइयों के गठन की समीक्षा करते हुए जिला और ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से प्रभात फेरियां तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के साथ तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला-वार विचार-विमर्श किया गया।

महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कंकड़िया और यंग ब्रिगेड अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अवनीश भार्गव ने सेवादल की शपथ दिलाई। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Next Post

डायल-112 की तत्परता से फांसी लगाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की बचाई जान

Sat Aug 22 , 2026
दमोह। थाना कोतवाली क्षेत्र में पुराना थाना के पास एक व्यक्ति द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पर डायल-112 एफआरबी-4 द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यक्ति की जान बचाई गई। 21 अगस्त 2026 को शाम 17:22 बजे राज्य स्तरीय […]

You May Like