कलेक्टर ने क्षेत्र का भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंगलवार प्रातः भागीरथपुरा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त, बीट प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.कलेक्टर ने बताया कि रिंग सर्वे के तहत क्षेत्र में निरंतर कार्रवाई जारी है. प्रभावित क्षेत्रों से नियमित सैंपल कलेक्शन कर उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है.

नागरिकों को पानी उबालकर एवं छानकर पीने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है. साथ ही, क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से सतत स्वच्छ जल वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रभावित नागरिकों का समुचित उपचार निःशुल्क किया जा रहा है. इस कार्य में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें समन्वय के साथ लगातार सक्रिय हैं.
गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पेयजल टैंकरों से हो रहे जल वितरण का अवलोकन किया गया तथा लाइन लीकेज सुधार कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए. नगर निगम द्वारा गठित 32 बीटों के माध्यम से भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में दूषित जल पर नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा व्यापक सफाई अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें.

Next Post

न्यास कॉलोनी सहित शहर में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने जल विभाग की अहम बैठक

Wed Jan 7 , 2026
इटारसी। आज नगर पालिका परिषद इटारसी में जल विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा एवं जल सभापति गीता देवेन्द पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान शहर की संपूर्ण जल व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता तथा न्यास कॉलोनी सहित […]

You May Like