सेशेल्स को 17 करोड़ 50 लाख डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज देगा भारत

नयी दिल्ली,09 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकास साझेदारी भारत-सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव रही है और इसे आगे बढ़ाते हुए भारत ने सेशेल्स की जरूरत को पूरा करने के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

श्री मोदी ने भारत की यात्रा पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ व्यापक वार्ता के बाद सोमवार को यहां संयुक्त वक्तव्य में इस आर्थिक पैकेज की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ” विकास साझेदारी भारत-सेशेल्स संबंधों की मजबूत नींव रही है। हमारे सभी प्रयास सेशेल्स की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं पर आधारित रहे हैं। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए आज हम 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह पैकेज आवास ,ई मोबिलिटी, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में ठोस परियोजनाओं मैं सहयोग करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सेशेल्स के संबंध केवल राजनयिक संपर्क तक सीमित नहीं है। हिंद महासागर की लहरें सदियों से हमारे लोगों को जोड़ती आई हैं। इसके तटों पर दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ा, संस्कृतियाँ मिलीं और विश्वास की परंपराएँ मजबूत होती गईं।

उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स न केवल भूगोल से, बल्कि इतिहास, विश्वास और भविष्य के लिए एक साझा दृष्टिकोण से भी जुड़े हुए हैं।

श्री मोदी ने दोनों देशों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों को भारत–सेशेल्स संबंधों की सबसे बड़ी शक्ति करार दिया।

उन्होंने कहा, ” सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय ने सेशेल्स के सामाजिक और आर्थिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।इसके साथ साथ उन्होंने हमारी मित्रता को पीढ़ी दर पीढ़ी मजबूत भी किया है।”

Next Post

महादेव एप के बाद ‘किंगडम बुक’ पर शिकंजा, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon Feb 9 , 2026
कवर्धा, 09 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर सख्ती के बाद उसके विकल्प के रूप में सामने आ रहे नए प्लेटफॉर्म अब पुलिस के रडार पर हैं। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक ऑनलाइन सट्टा पैनल के जरिए अवैध गतिविधियां संचालित […]

You May Like