ओणम और जौहर दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, वीरांगनाओं को किया नमन

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओणम के पावन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ओणम केरल की जीवंत परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अन्नदाताओं की समृद्धि का उत्सव है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उमंगों से सजा यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए, यही उनकी कामना है।
उधर, मुख्यमंत्री ने जौहर दिवस पर शौर्य, त्याग और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रानी पद्मिनी तथा उनके साथ आत्मबलिदान करने वाली समस्त वीरांगनाओं को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि नारी स्वाभिमान और आत्मगौरव की रक्षा के लिए वीरांगनाओं द्वारा किया गया त्याग सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

Next Post

सीधी के विकास की लाईफ लाईन बनेगी ललितपुर -सिगंरौली रेलवे लाईन

Wed Aug 26 , 2026
सीधी :सीधी जिले के विकास की लाईफ लाईन मानी जाने वाली बहुप्रतीक्षित ललितपुर -सिगंरौली रेल परियोजना के तहत रीवा-सिंगरौली नवीन रेल लाईन के कार्य में अब तेजी परिलक्षित होने लगी है। रीवा-सिंगरौली के मध्य 11 रेलवे स्टेशन का कार्य होना है। जिसमेंं पांच रेलवे स्टेशनों का कार्य पूर्ण होने पर […]

You May Like