इराक में गोलीबारी में एक सैनिक की मौत

बगदाद, 30 नवंबर (वार्ता) दक्षिणी इराक के मायसन प्रांत में शनिवार को हुयी गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने बताया कि यह घटना अल-कहला इलाके में सुरक्षा बनाए रखने और वांछित लोगों को गिरफ्तार करने के लिए बनायी गयी एक जांच चौकी पर आकस्मिक जांच के दौरान हुई।

मंत्रालय ने कहा कि चार लोगों को ले जा रहा एक पिकअप ट्रक जांच चौकी पर रुका नहीं और उसने अचानक अपना रास्ता बदल लिया। जब सुरक्षा बलों ने गाड़ी का पीछा किया तो संदिग्धों ने सैनिकों पर गोलियां चला दीं, जिससे एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके हथियार और वाहन को ज़ब्त कर लिया।

Next Post

ईश्वर खो के जंगल में मिली महिला की लाश

Sun Nov 30 , 2025
ग्वालियर: थाना गिजोर्रा जिला ग्वालियर में एक अज्ञात महिला का शव ईश्वर खो के पास जंगल में सिंहपुर रोड के पास मिला है । महिला की उम्र लगभग 30 साल के आसपास होगी । वह गुलाबी रंग का ब्लाउज़ तथा हरे रंग की साड़ी पहने है जिसमें सफेद पत्तिनुमा डिज़ाइन […]

You May Like

Play sound