म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,600 से अधिक

यांगून, 30 मार्च (वार्ता) म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,644 हो गयी है, जबकि 3,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 139 लापता हैं। चीनी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार को म्यांमार सरकार के आंकड़ों का हवाला देते हुये यह जानकारी दी।

पहले की रिपोर्टों में मरने वालों की संख्या 1,002 बताई गई थी, जबकि 2,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके बंगलादेश, भारत, लाओस, चीन और थाईलैंड में महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने दिन में पहले बताया कि भूकंप से भूमिगत तेल पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बिजली की लाइनें भी कट गई हैं और ईंधन की कमी को कम करने के लिए तेल के टैंकर देश के तटों पर पहुंच रहे हैं।

रूस और बेलारूस सहित कई देश राहत प्रयासों में म्यांमार की सहायता कर रहे हैं, जिसमें बचाव दल भेजना भी शामिल है।

Next Post

खाद्य तेलों में टिकाव

Sun Mar 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 मार्च (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि चना और दाल चना सस्ती हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर […]

You May Like