उत्तर कोरिया ने समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की घोषणा की

सोल, 07 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कहा कि प्योंगयांग अपनी सैन्य ताकत को और बढ़ाने के साथ-साथ अहम समुद्री इलाकों में सबसे शक्तिशाली रणनीतिक हथियार तैनात करने की योजना बना रहा है।कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, श्री किम ने कहा, “हम सबसे महत्वपूर्ण समुद्री इलाकों में अपनी सबसे ताकतवर रणनीतिक हथियार तैनात करेंगे और देश की समुद्री संप्रभुता, पूर्वोत्तर एशिया में सुरक्षा हालात और वैश्विक शांति की रक्षा के लिए एक सिद्धांत-आधारित एवं ज़िम्मेदार तैयारी का प्रदर्शन करेंगे।”

उन्होंने यह भी पुष्टि किया कि उत्तर कोरिया बहुत बड़ी सैन्य शक्ति तैयार करेगा जिससे देश के दुश्मनों को डर लगता है।

 

Next Post

समाज में काम कर विश्वसनीयता बढ़ाये, तो संगठन स्वयं बढ़ेगाः उमाशंकर गुप्ता

Mon Sep 7 , 2026
ग्वालियर: पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि संगठन में ही शक्ति है और वैश्य समाज को यह मूलमंत्र समझना होगा। गुप्ता ने कहा कि हम लोगों को जोड़ने के लिये अपने अपने कार्यक्षेत्र से आगे आये और समाज के लिये काम करें। जब […]

You May Like