इटारसी स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों से ₹2.7 लाख का जुर्माना वसूला

भोपाल।बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने गुरूवार को भारी जुर्माना लगाया. इटारसी स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 33 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई. जांच में 202 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹1,59,815/- वसूले गए. वहीं 224 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹1,10,355/- की वसूली की गई. इसके अतिरिक्त 2 मामलों में यात्रियों द्वारा बिना बुकिंग सामान ले जाने या गंदगी फैलाने के आरोप में ₹200/- का जुर्माना वसूला गया. इस प्रकार कुल 428 मामलों से ₹2,70,370/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस प्रकार के ‘किलाबंदी’ टिकट जांच अभियान रेलवे की ओर से यात्रियों में जागरूकता लाने एवं अनुशासन बनाए रखने का प्रभावी प्रयास हैं.

Next Post

नाबालिग की उठने वाली थी डोली, पुलिसने रुकवाया विवाह

Fri May 16 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में नाबालिक की डोली उठने वाली थी जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने दबिश दी और बाल विवाह रुकवाया।बताया जाता है कि एक नाबालिग बालिका की शादी तय कर दी गई थी और आज पूरी रस्म अदायगी के साथ विवाह की तैयारी […]

You May Like