समाज में काम कर विश्वसनीयता बढ़ाये, तो संगठन स्वयं बढ़ेगाः उमाशंकर गुप्ता

ग्वालियर: पूर्व गृहमंत्री एवं वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि संगठन में ही शक्ति है और वैश्य समाज को यह मूलमंत्र समझना होगा। गुप्ता ने कहा कि हम लोगों को जोड़ने के लिये अपने अपने कार्यक्षेत्र से आगे आये और समाज के लिये काम करें। जब संगठन से लोग जुड़ेंगे तो उनमे संगठन के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी और हमे इसी विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिये एक दूसरे के लिये खड़ा होना होगा।वैश्य महासम्मेलन मप्र के प्रमुख उमाशंकर गुप्ता मप्र चेंबर आफ कामर्स के सभागार में वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

गुप्ता ने कहा कि समाज में हमारी कथनी करनी एक होगी तो समाज स्वयंमेव हमेशा जुड़ेगा, भाषणों से एकता नहीं आती समाज में काम करना होता हैं। इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विकास डागा ने कहा कि आप अपना महत्व समझें, हम संख्या बल अनुपात में ज्यादा है, लेकिन हमे राजनीति में अपेक्षाकृत मुकाम नहीं मिल पाया है। जब हम एक होंगे तब हमे कोई इग्नोर नहीं कर सकेगा, हम राष्ट्र की शक्ति है। डागा ने कहा कि जो भी कार्य करें, पूरी ईमानदारी से करें, यही अपना ध्येय रखे। इस मौके पर पूर्व बीज निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने समाज एकता की बात दमदारी से रखी। उन्होंने कहा कि हम अपनी शक्ति को पहचाने, हमारे समाज की शक्ति दिखती नहीं है। इसी कारण हम पीछे है, जब शक्ति व एकता दिखाने की बात आती है तो हम घरों में या व्यवसाय में ही व्यस्त रह जाते है। हमारे समाज के लोग भी शत प्रतिशत मतदान करने लगे तो हमे आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकेगा। मुन्नालाल गोयल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार में जरूरतमंदों की मदद की बात की।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन ने पूरे प्रदेश में समाज हित में एकजुटता के लिये विशेष प्रयास जारी रखे हैं, जिससे हमारे सदस्य 60 हजार से भी ज्यादा हो गये हैं जो अब तक का वैश्य समाज का सबसे बड़ा संगठन होने का प्रमाण हैं। प्रदेश महामंत्री अनिल जैन ने भी वैश्य महासम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा समाजबंधुओं से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल व राजेश जैन बंटी ने किया। इस मौके पर वैश्य महासम्मेलन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Next Post

मिलावटी दूध की शुरू हुई जांच, 21 सैंपलों में 2 मिले अपमिश्रित

Mon Sep 7 , 2026
सीधी: कलेक्टर सीधी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज अपने टीम के साथ संजय गांधी महाविद्यालय के समीप विक्रेताओं के दूध की सेम्पल लेकर जांच कार्रवाई की गई। सुबह हुई जांच के दौरान कुल 10 विक्रेताओं से 21 दूध के सेम्पल लिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी की […]

You May Like

मनोरंजन