सीधी: कलेक्टर सीधी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा आज अपने टीम के साथ संजय गांधी महाविद्यालय के समीप विक्रेताओं के दूध की सेम्पल लेकर जांच कार्रवाई की गई। सुबह हुई जांच के दौरान कुल 10 विक्रेताओं से 21 दूध के सेम्पल लिए गए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश लोधी की मौजूदगी में जांच में दो सेंपल अपमिश्रित मिले। जिनके नमूने को प्रयोगशाला जांच के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।
वहीं जांच में 19 सेम्पल सही मिले। संजय गांधी कॉलेज के पास जांच टीम आज सुबह से ही पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात थी जो भी विक्रेता दूध लेकर निकल रहे थे उनको रोंककर मौके पर ही उपकरणों नमूना की जांच की गई। टीम द्वारा बताया गया कि 2 सितम्बर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह टीम द्वारा दूध की जांच की जा रही है। यह जांच कार्रवाई शहर में लगातार चलेगी।जांच के दौरान दूध के जो सेम्पल अपमिश्रित मिलेंगे उनको प्रयोगशाला जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट -विस्तार से मिलने के पश्चात सेम्पल फेल होने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया जाएगा।
