राज्यसभा का स्थापना दिवस आज, यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यसभा के स्थापना दिवस पर आज, सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

डॉ यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘राज्यसभा के स्थापना दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।लोकतंत्र का यह पवित्र मंदिर सर्वदा सार्थक विचार-विमर्श और नीति निर्धारण के माध्यम से भारतीय नागरिकों के कल्याण के ध्येय को पूर्ण एवं राज्यों के हितों की रक्षा करता रहा है। राष्ट्र के नवनिर्माण के पुण्य प्रयासों की यह अखण्ड ज्योत सदैव देदीप्यमान रहे, यही शुभेच्छा है।’

Next Post

महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए अंपायर, मैच अधिकारी घोषित

Thu Apr 3 , 2025
दुबई, 3 अप्रैल (वार्ता) इस महीने होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए अंपायर और मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। छह टीमों का यह टूर्नामेंट नौ से 19 अप्रैल के बीच पाकिस्तान में होगा, जिसमें दो शीर्ष टीमें इस साल के आईसीसी महिला क्रिकेट […]

You May Like