एसरी इंडिया ने पेश किया स्वदेशी जीआईएस सॉफ्टवेयर ‘जिओसरल’

नई दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी आधारित भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सॉफ्टवेयर, स्थान संबंधी सूचना और मानचित्रण समाधान प्रदाता देश कीअग्रणी कंपनी एसरी इंडिया ने जियोसरल नाम से एक लाइनक्स (ऑपरेटिंग सिस्टम) आधारित डेस्कटॉप जीआईएस सॉफ्टवेयर पेश करने की बुधवा को यहां घोषणा की।

एसरी इंडिया की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह जियोस्पैटियल ( स्थान की भौगोलिक स्थिति संबंधी सूचनाओं) संबंधी उन्नत साफ्टवेयर समाधानों के विकसित के क्रम में ‘जियोसरल’ पेश किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ” संगठनों में पेशेवर जीआईएस का उपयोग करने वाले उन्नत विश्लेषण, 3डी, नेटवर्क विश्लेषण और जटिल मानचित्रण के लिए आर्कजीआईएस का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मैपिंग, विजुअलाइजेशन, जांच एवं संपादन जैसे आसान कामों के लिए एक डेस्कटॉप जीआईएस की जरूरत पड़ती है। जिओसरल उन्हीं लोगों के लिए है।”

.....

Next Post

'हस्तिनापुर के वीर’ में मगरमच्छ के हमले में फंसे गुरु द्रोणाचार्य

Thu Sep 3 , 2026
मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में युवा पांडवों और कौरवों की गुरुकुल यात्रा के बीच अब रोमांचक मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड में मगरमच्छ के हमले से गुरु द्रोणाचार्य (जितेन लालवानी) की जान खतरे में पड़ जाएगी।कहानी में गंगा नदी के किनारे […]

You May Like